फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 20 Nov 2015 10:59 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में गुस्साए शिक्षणेत्तर कर्मियों ने आरोपी प्रवक्ता की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


साथ ही महाविद्यालय में शिक्षण कार्य बंद करा दिया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार रखने की चेतावनी दी गई है।

महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को गेट पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयसिंह के नमस्कार करने पर प्रवक्ता डॉ. मदन वर्मा ने उसे थप्पड़ मार दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी के बयान लेने के बाद तहरीर के आधार पर आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इधर, घटना के दूसरे दिन भी आरोपी प्रवक्ता की गिरफ्तारी नहीं की गई। शुक्रवार को महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मियों ने आरोपी प्रवक्ता की गिरफ्तारी न होने के विरोध में नारेबाजी कर कार्य बहिष्कार कर दिया। गुस्साएं कर्मचारियों ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य भी बंद करा दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना था कि प्रवक्ता द्वारा दूसरों के साथ अभद्र व्यवहार करने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जब तक प्रवक्ता की गिरफ्तारी नहीं होगी, कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों में मोहम्मद कमर, आनंद गुप्ता, बालमुकुंद, जगदीश दीक्षित, वीरेंद्र, जितेंद्र पटेल, नरेंद्र, कुंदन, शिव कुमार, जय सिंह, तसलीम शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें