फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदूपुर में वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 30 Aug 2015 10:59 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदूपुर गांव में 70 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह उसका शव घर में ही चारपाई पर मिला था जिनके नाक से खून निकला रहा था, लेकिन बेटे ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया इस पर पुलिस वापस लौट गई। दोपहर बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चांदूपुर निवासी इंद्रजीत ने सुबह मोहल्ले के लोगों को बताया कि दीवार कूद कर घर मे घुसे बदमाशों ने लूटपाट के बाद उसकी मां की हत्या कर दी थी। हत्या की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई साथ ही वृद्धा की दोनों विवाहित पुत्रियों भी गांव पहुंच गई। प्रारंभ में दोनों पुत्रियों ने भी उसकी मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। लेकिन इस दौरान चली पंचायत के बाद मृतका के पुत्र इंद्रजीत ने पुलिस को लिखित में बताया कि उसकी मां नीचे सो रही थी जबकि वह छत पर सो रहा था। रात को किसी समय उसकी मां चारपाई से गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे द्वारा इस बाबत कोई कार्रवाई न किए जाने को लिखित देने पर पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया। पुलिस के जाने के बाद वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हालात दे रहे हत्या की गवाही
गांव और वालों के कहने पर भले ही पुलिस ने इसे साधारण मौत मानकर कार्रवाई से हाथ खींच लिए हों लेकिन घटना के हालात वृद्धा की हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। महिला की नाक से खून बहा रहा था और गले पर नाखूनों के निशान थे। इतना ही नहीं घटना स्थल पर पहुंची मृतका की दोनों पुत्रियों ने भी पुलिस, मीडिया और गांव वालों के साथ चीख चीख के एक साल से मायके में रह रही अपनी भाभी की शह पर हत्या होने आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने उनसे लिखित तहरीर मांगी। लेकिन बाद में दोनों अपने आरोपों से मुकर गईं।
विज्ञापन


सवाल: आखिर इंद्रजीत ने क्यों बताई हत्या की कहानी
वृद्धा की चारपाई से गिरकर मौत मानकर पुलिस भले ही चली गई हो लेकिन वृद्धा की मौत अपने पीछे तमाम सवाल छोड़ गई। सबसे बड़ा सवाल यह कि यदि वृद्धा चारपाई से गिरी थी तो वृद्धा के इकलौते बेटे ने सुबह मोहल्लेवालों और कलीनगर चौकी प्रभारी को लूटपाट के बाद हत्या की कहानी क्यों सुनाई। इसमें उसने बदमाशों के दीवार कूदकर आने के दौरान गिरी ईंट और कुठिया से निकाले गेहूं भी दिखाए। इंद्रजीत ने ही महिला के गले पर नाखूनों के निशान दिखाकर गला दबाकर हत्या होना बताया था। फिर ऐसा क्या हुआ कि सभी अपनी बात से मुकर गए।

पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध
चांदूपुर गांव में मृतका की हत्या के सूचना पाकर पहले कलीनगर चौकी इंचार्ज और बाद में स्वयं एसओ विवेक त्रिवेदी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन कार्रवाई न होने के प्रयास में लगे कुछ लोगों के कहने पर वह घंटों बैठकर घर वालों के निर्णय का इंतजार करते नजर आए।

चांदूपूर में वृद्धा की मौत की सूचना पर मौके पर गया था लेकिन घर के अनुसार महिला कुछ दिन से बीमार थी और चारवाई से उठते समय गिरने से उसकी मौत हो गई। किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करने शव घरवालों को सौंप दिया गया। यदि तहरीर मिलती तो रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जाता।
विज्ञापन

विवेक त्रिवेदी, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें