फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से अश्लील हरकत करते शिक्षक को मां ने पकड़ा

Fri, 18 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
Student Rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
-मोहल्ले के लोगों की मदद से लगाई पिटाई, पुलिस को सौंपा       
विज्ञापन

-छात्र से कुकर्म का आरोप, कार्रवाई में जुटी सुनगढ़ी पुलिस  
ट्यूशन पढ़ने आए कक्षा सात के छात्र से अश्लील हरकत कर रहे शिक्षक को अचानक मौके पर पहुंची बच्चे की मां ने रंगेहाथ धर दबोच लिया। मोहल्ले के लोगों की मदद से उसको पकड़ जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। परिवारीजनों ने कुकर्म का आरोप लगाते हुए शिक्षक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। इसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र कक्षा सात का छात्र है। उसके स्कूल के शिक्षक राजेश उसको एक मोहल्ले की बिल्डिंग में किराए के कमरे में गणित की ट्यूशन पढ़ाते थे। रोज शाम की तरह छात्र पांच बजे ट्यूशन पढ़ने चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद बाजार से आधार कार्ड बनवाकर घर लौट रही छात्र की मां उसको लेने अचानक मौके पर पहुंच गई। मां का आरोप है कि कमरे को भीतर से बंद कर शिक्षक छात्र से अश्लील हरकत कर रहा था। कमरे की खिड़की से झांकने पर उसको दरिंदगी का पता लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के कई लोग जमा हो गए। इसके बाद दरवाजा खुलवाया जा सका। महिला के पूछने पर शिक्षक कोई जवाब नहीं दे सका। इसके बाद बच्चे से महिला ने जानकारी की। बच्चे ने शिक्षक पर पहले भी कई बार कुकर्म करने और आज कोशिश करने की बात बताई। इसके बाद भीड़ गुस्सा गई और शिक्षक की पिटाई लगा दी। सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। उधर परिवारीजनों संग मोहल्ले के दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। पुलिस को नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम ने बताया कि छात्र के परिवारीजनों से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। छात्र व परिवार के लोगों से घटना की जानकारी की गई है। बच्चे का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले ही शिक्षक के कहने पर भेजा था ट्यूशन 
पीलीभीत। परिवारीजनों के अनुसार करीब एक माह पहले आरोपी शिक्षक ने छात्र के गणित में कमजोर होने की बात बताई। परिवारवालों से कहा कि छात्र के लिए वह शाम को उसके पास कोचिंग पढ़ने के लिए भेज दें। कोचिंग के रुपये को लेकर पूछने पर उसने नि:शुल्क सामाजिक तौर पर शिक्षा देने की बात कही। इस पर परिवारवालों को आरोपी शिक्षक की बातों पर विश्वास हो गया। इसके बाद एक माह पूर्व उसको पढ़ने के लिए भेज दिया। छात्र के पिछले कुछ दिनों से डरी सहमी हालत में रहने पर मां का कहना है कि उसको कुछ शक होने लगा था, लेकिन छात्र के साथ ऐसी दरिंदगी अंजाम दी जा रही है, उसको अंदेशा भी नहीं था। इधर छात्र का कहना है कि आरोपी उसको मारपीट कर डरा धमकाकर रखता था। अन्य बच्चों के कोचिंग पढ़ने के बाद घर जाने पर वह उसको रोक लिया करता। शिक्षक की पिटाई के डर से उसने आज तक बात घर पर नहीं बताई। अब अचानक मां के सामने आने पर घटना का खुलासा हुआ तो सभी का गुस्सा शिक्षक पर फूटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें