फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार के लालच में गवां दिए साढ़े 12 हजार रुपये

Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
Fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी का अफसर बन जालसाज ने करवा लिए छह नंबरों पर रिचार्ज
विज्ञापन

पीड़ित ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
खुद को मोबाइल सिम कंपनी का अधिकारी बताकर एक जालसाज ने युवक को बीस हजार रुपये की लाटरी लगने का झांसा दिया। इसके बाद छह मोबाइल नंबरों पर साढ़े बारह हजार रुपये के रिचार्ज करा लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर सुनगढ़ी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज गांव निवासी मोहम्मद साबिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली के जफराबाद इलाके में सिलाई करने गया था। तीन दिसंबर को एक जालसाज युवक ने उसको फोन कर खुद को मोबाइल सिम कंपनी का अधिकारी बताया। कहा कि उसके नंबर पर बीस हजार रुपये की लाटरी लगी है। इसको पाने के लिए उसने छह अलग-अलग मोबाइल नंबर दिए। जिन पर कुल साढ़े 12 हजार रुपये के रिचार्ज करा लिए। पंद्रह दिन के भीतर लाटरी की रकम मिलने की बात कही गई। नियत समय गुजरने के बाद भी कोई रकम खाते में न आने पर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता लगा। पीड़ित ने रिचार्ज करने वाले दुकानदार से संपर्क किया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। पीड़ित ने जालसाज समेत सात मोबाइल नंबर तहरीर में देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के नंबर की आईडी का पता कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें