फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन ने रिश्ता तोड़ा तो छोटी को किया अगवा

Wed, 03 Aug 2016 11:15 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बड़ी बहन ने रिश्ता तय होने के बाद शादी से इंकार किया तो युवक उसकी छोटी बहन को अगवा कर ले गया। पीड़ित पक्ष ने नामजद शिकायत कर सीओ सिटी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। सीओ ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को तलाश करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

 कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती ने सीओ सिटी को दी तहरीर में बताया कि वह लॉ की छात्रा है। तीन साल पहले उसकी शादी पास के ही एक युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के पंद्रह दिन बाद लड़के के आपराधिक चरित्र का पता चला तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद से युवक आएदिन युवती के घरवालों को परेशान करने लगा। इसी दौरान उसने युवती की नाबालिग बहन को बरगला लिया और12 जुलाई को उसे अगवा कर ले गया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि थाने का एक सिपाही युवक की मदद कर रहा है। युवती का कहना है कि दो दिन युवक के घरवालों ने युवती के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की। इन लोगों ने शादी न करने पर युवती को अंजाम भुगतने की धमकी दी। सीओ सिटी निर्मल बिष्ट ने बताया कि युवती को कोतवाली भेजा गया है। तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें