राजीव गांधी सेवा केंद्र के निर्माण में हुई गड़बड़ी के बाबत नोटिस का जवाब न देने पर डीएम ने चंदिया हजारा के प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। साथ ही डीपीआरओ ने 77 हजार की रिकवरी को आरसी जारी की है।
पूरनपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में बने राजीव गांधी सेवा केंद्र की जांच में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी मिली थी। प्रधान डॉ. कुुमुद रंजन राय को डीएम के माध्यम से नोटिस भेजा गया था। नोटिस का जवाब न देने पर डीएम मासूम अली सरवर ने डीपीआरओ से मामले की पत्रावली तलब कर प्रधान के अधिकार सीज कर दिए है।
डीएम के आदेश की प्रति डाक से प्रधान को भेजे दी गई है।
साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी राजीव गांधी सेवा केंद्र के निर्माण में निकली 1,053,583 रुपये गड़बड़ी की आधी रकम 76,741.50 रुपये की रिकवरी के लिए आरसी जारी की है। जबकि गड़बड़ी की आधी रकम ग्राम पंचायत अधिकारी से वसूल की जाएगी।
डीपीआरओ ने बताया कि करीब दो माह पूर्व ग्राम पंचायत निधि के कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर भी प्रधान के अधिकारी सीज किए गए थे जिसमें हाईकोर्ट से स्टे होने तत्कालीन डीएम ओएन सिंह ने प्रधान के अधिकार बहाल कर दिए थे। अब राजीव गांधी सेवा केंद्र के पुनर्मूल्यांकन में गड़बड़ी मिलने पर पुन: प्रधान के अधिकारी डीएम ने सीज कर दिए हैं।