फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का एटीएम बदलकर उड़ाए 40 हजार

Tue, 10 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज युवक ने किसान के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। रकम तीन बार में अलग-अलग दिन निकाली गई। किसान बैंक में पैसे निकालने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। किसान ने जहानाबाद पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव निवासी शकील अहमद खां किसान हैं। उनका खाता रम्पुरा मिश्र में एसबीआई बैंक में है। पुलिस को दी तहरीर में शकील ने बताया कि वह 25 अप्रैल को काम के सिलसिले में किच्छा गए थे। वहां एक एटीएम से उन्होंने पांच सौ रुपये निकाले। इस दौरान वहां एक युवक भी मौजूद था। आरोप है कि उसने बातों में उलझाकर उनका एटीएम ले लिया और उन्हें किसी हबीब अहमद नाम के व्यक्ति का एटीएम दे दिया। अनीस ने बिना देखे कार्ड जेब में रख लिया। इसके बाद युवक ने शकील के खाते से तीन बार में चालीस हजार रुपये निकाल लिए। शनिवार को शकील बैंक में रुपये निकालने पहुंचे तो उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई। सोमवार को शकील ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें