पुरानी बस्ती क्षेत्र के अमौली गांव में रविवार रात कुछ लोगों ने एक गांव के ही एक युवक को पुराने विवाद में कैंची से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद तत्काल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अमौली गांव में जहीर शाह पुत्र शाह आलम और गांव के ही कुछ युवकों से काफी दिनों से किसी बात पर लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
इसी बीच जहीर शाह पर उन लोगों ने कैंची से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने जहीर शाह की तहरीर पर मुबारक, अहमद रजा, आरिफ पुत्रगण अहमद अली निवासी अमौली के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।