फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियाें की अप्सरा नदी में डूबकर मौत

Sun, 18 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
दो किशोरियाें की नदी में डूबकर मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
अप्सरा नदी किनारे लकड़ी बीनने जा रहीं दो किशोरियों की नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों किशोरियां नदी पार कर सूखी लकड़ी बीनने को जा रहीं थीं। साथ आई अन्य किशोरियों के शोर पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद बमुश्किल दोनों के शव नदी से बाहर निकाले जा सके। दोनों की मौत की खबर मिलतें ही परिवारों में मातम छा गया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भौनी गांव के निवासी मजदूर उमाशंकर की पुत्री अंजू (16), लोकमन दास की 13 वर्षीय पुत्री सीमा रविवार सुबह दस बजे अप्सरा नदी किनारे लकड़ी बीनने गई थी। उनके साथ गांव की ही पांच-छह लड़कियां और थीं। इस बीच सीमा और अंजू नदी पार जाने के लिए पानी में उतर गई। नदी में पानी का आंकलन नहीं कर पा रही थी। पानी में थोड़ा आगे बढ़ते ही दोनों कुंड में जा फंसी और डूब गई। किशोरियों को डूबता देख साथ आईं गांव की युवतियों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर पास के खेत में काम क र रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। जानकारी लगने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद नदी में उतरकर लोगों ने दोनों को तलाशा। करीब दो घंटे बाद दोनों के शव अप्सरा नदी से बरामद हो गए। जिनको लेकर परिवार वाले घर पहुंचे। गांव में दो किशोरियों की मौत से मातम छा गया। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। मृतक किशोरी अंजू पांच बहनों और दो भाईयों में चौथे नंबर की थी और सीमा चार भाई -बहनों में दूसरे नंबर की थी। दोनों की मौत से परिवार वाले बदहवाश है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें