फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बंद कराने पर विवाद में किसान को मारी कुल्हाड़ी

Sun, 18 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
किसान को मारी कुल्हाड़ी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
पड़ोसी को तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करना एक किसान को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने किसान को रास्ते में घेर लिया और कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के दियूरा गांव निवासी 36 वर्षीय मोहन स्वरूप खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। पड़ोस के ही रीतराम के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश है। रविवार सुबह आरोप है कि रीतराम के परिवार वाले तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। पीड़ित मोहन स्वरूप ने आवाज धीमी करने की बात कह दी। इस बात पर पहले तो दोनों के बीच गाली गलौज होती रही और मामला शांत हो गया। करीब साढ़े सात बजे किसान पशुशाला जाने के लिए घर से निकला। मकान से थोड़ी दूर पहुंचते ही आरोपी रीतराम ने अपने तीन साथियों संग उसको रोक लिया और मारपीट करने लगे। इस बीच रीतराम ने कुल्हाड़ी से वार कर किसान को घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के गांव वाले जमा हो गए। जिस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लहूलुहाल हालत में घायल को थाने ले जाकर तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की। जिसके बाद घायल को शहर के एक निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि डीजे बंद कराने को लेकर एक युवक को धारदार हथियारों से पीटकर घायल कर दिया गया है। घटना की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें