फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से निकले बाघ ने गाय का बनाया निवाला 

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 दियूनी डैम के निकट शुक्ला फार्म के पास बाघ की दस्तक के बाद दहशत फैल गई। पास के गन्ने के खेत से निक ले बाघ ने गाय को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ गाय का शव छोड़ दुबारा खेत की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची वनविभाग की टीम ने जानकारी जुटाई। जिसके बाद गाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। भूड़ा कैमोर गांव के रहने वाले किसान हरलाल बृहस्पतिवार शाम को दियूनी डैम के निकट शुक्ला फार्म में जानवर चराने गए थे। जानवरों को चराने के लिए फार्म हाउस के पास छोड़ वह एक साइड में बैठ गए। इस बीच पास के गन्ने खेत से एक बाघ निकला और गाय पर झपट पड़ा। जिसमें गाय की मौत हो गई। बाघ को देख पास में मौजूद किसान समेत तमाम लोगों के पसीने छूट गए। हालांकि हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाघ गन्ने के खेत की ओर लौट गया। इसकी सूचना वनविभाग के अधिकारियों को दी गई। जिस पर डिप्टी रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव, वन दरोगा अजय कुमार जौहरी, वनरक्षक रामधार, अजमेर सिंह, टीसी सोमपाल मौके पर पहुंच गए। भीड़ से घटना की जानकारी जुटाई गई। टीम ने गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर क्षेत्र के लोगों में बाघ की दहशत बनी हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें