फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 20 लाख लेकर कंपनी फरार

Fri, 01 May 2015 11:58 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में संचालित दिल्ली की एक जॉब प्वाइंट कंपनी विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर 630 बेरोजगारों व स्टॉफ का वेतन सहित करीब 20 लाख रुपये ठग कर फरार हो गई। कंपनी के स्थानीय कर्मचारी जब सुबह ड्यूटी पर गए थे वहां लगे बोर्ड आदि गायब मिले। ठगी के शिकार हुए स्टॉफ के लोग अन्य बेरोजगारों के साथ एसपी से मिले और उन्हें अपनी व्यथा बताई। एसपी ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के मोहल्ला थान सिंह निवासी पुष्पा देवी, रूबी मिश्रा, काला मंदिर निवासी स्वाती मिश्रा, मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी सबा कादरी, रिचा गंगवार तमाम ठगी के शिकार हुए बेरोजागरों के साथ पुलिस लाइंस पहुंचीं और एसपी से मिलीं। एसपी को तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले मोहल्ला थान सिंह में डिग्री कॉलेज रोड पर पुष्पा देवी के  मकान में दिल्ली की एक जॉब प्वाइंट के नाम से कपंनी खुली थी।

कंपनी ने उन लोगों से कई नामचीन कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए इंटरव्यू के नाम पर दो-दो हजार रुपये जमा कराए। बाद में उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह रुपये पर कार्यालय में नौकरी पर रखा। शुक्रवार की सुबह जब वह लोग दफ्तर काम करने पहुंचे तो कंपनी का लगा बोर्ड आदि सब गायब था। तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी डेढ़ महीने में जिले के 650 लोगों से दो-दो हजार रुपये साक्षात्कार के नाम पर अब तक जमा करा चुकी है। अच्छी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से 10 से लेकर 50 हजार रुपये तक वसूले हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने क्राइम ब्रांच को जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें