सड़क किनारे खड़ी कार के चालक के अचानक गेट खोलने से पीछे से आ रही बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कस्बा निवासी निजामुद्दीन, अफरोज और रामसेवक कढ़ेरचौरा के निकट एक भट्टे पर काम कर बाइक से लौट रहे थे। कस्बे में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। कार में बैठे चालक ने गेट खोला तभी वहां से गुजर रही बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में तीनों घायल हो गए।
साथ ही कार का गेट व बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहां मौजूद लोगों ने तीनों को सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के घर वाले भी पहुंच गए। घायलों में अफरोज की हालत गंभीर बताई जा रही है।