फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल की बच्ची से घर में घुसकर छेड़छाड़

Tue, 23 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर अकेली दस साल की बच्ची को गांव के एक शोहदे ने दबोच लिया। उससे अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिनको देख आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सोमवार शाम को वह खेत पर गए हुए थे। घर पर उनकी दस साल की बेटी अकेली रुकी हुई थी। देर शाम गांव का रहने वाला राजीव (28) घर में घुस आया और बच्ची को बुरी नियत से पकड़ लिया। इसके बाद कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर परिवारीजन मौके पर आ गए और जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजीव के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें