कटरुआ व धरती के फूल बेचते दस लोग दबोचे
टाइगर रिजर्व जंगल से कटरुआ और धरती के फूल बाजार में बिक्री करने वालों पर सामाजिक वानिकी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को बाजार में कटरुआ और धरती के फूल बेच रहे दस लोगों को पकड़ने के बाद उनका चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। टाइगर रिजर्व जंगल में प्रवेश पर पाबंदी के बावजूद जंगल से कटरुआ और धरती के फूल लाकर बाजार में धड़ल्ले से बिक्री किए जा रहे हैं। सामाजिक वानिकी की टीम ने डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल के नेतृत्व में पुलिस के साथ छापेमारी की। कार्रवाई से कटरुआ और धरती के फूल की बिक्री कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कटरुआ और धरती के फूल की बिक्री कर रहे कुछ लोग खिसक गए। हालांकि दस लोगों को कटरुआ और धरती के फूल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि पकड़े गए सभी विक्रेता पूरनपुर के हैं। सभी का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है। साथ ही भविष्य में कभी भी कटरुआ और धरती के फूल की बिक्री न करने की चेतावनी दी गई।