पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पति-पत्नी के बीच चल रहे 10 विवादों का सुलह समझौता से निपटारा कराया गया। पांच मामलों को पक्षों के न आने पर निरस्त कर दिया गया। बैठक में कुल 52 वाद समझौते के लिए पेश किए गए। इसमें 10 मामलों का निपटारा कराया गया। पांच मामले प्रतिवादियों के न आने और समझौते के लिए राजी न होने पर निरस्त किए गए। खजुरिया पचपेड़ा निवासी राजेश्वरी देवी का मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण उनका वाद भी निरस्त कर दिया गया। शेष मामलों में अगली तारीखें नियत की गईं। बैठक में कंचन सक्सेना, रंजना श्रीवास्तव, मंसूर अहमद शम्शी, एसपीएस संधू, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ब्रह्मा देवी मौजूद रहीें।