फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गई 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप गांव में ही रिश्तेदारी में रह रहे दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है। देर शाम परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचकर किशोरी ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी पुलिस मामले को छेड़छाड़ बता रही है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि उसके पिता करीब डेढ़ साल से जेल में है। बुधवार को उसकी मां काम के सिलसिले में बीसलपुर गई थी। घर पर वह अपने छोटे भाई के साथ थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे खेत पर जा रही थी। इस बीच रास्ते में एक बिहार प्रदेश के युवक ने उसे रोक लिया। पहले छेड़छाड़ करता रहा, इसके बाद गन्ने के खेत में ले गया। जहां किशोरी से दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर आरोपी ने मारने की धमकी भी दी। शाम को मां के वापस आने पर किशोरी ने पूरी घटना बताई। जिसके बाद मां और चचेरे भाई के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि आरोपी युवक एक साल से गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि क्षेत्र की एक किशोरी ने परिवारीजनों संग आकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। आरोपी गांव में रिश्तेदारी में रहने वाला एक युवक बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें