शौच कर घर लौट रही किशोरी से पड़ोस के युवक छेड़छाड़ की। घर में खींचकर आरोपी ने अश£ील हकरतें की। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री खेत पर गई थी। घर आते वक्त पड़ोसी का रिश्तेदार पप्पू पुत्र होरीलाल ने उसे पकड़ लिया। खींचकर मकान में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकला। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।