फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों  में मजदूर की मौत

Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर गायब रहने के बाद घर पहुंचे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने क्षेत्र के एक युवक पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर चार कुंदनपुर गौटिया निवासी 32 वर्षीय राजेंद्र पुत्र टीकाराम मजदूरी करता है। सोमवार को वह घर से बिना बताए निकल गया। देर रात तक युवक के न आने पर घरवालों को चिंता हुई। तब उसको तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद दूसरे दिन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे युवक घर पहुंचा। उस वक्त पत्नी सावित्री पड़ोस के एक मकान में गई हुई थी और मां सोमवती खेत पर काम कर रही थी। गांव की एक बच्ची के जरिए युवक ने अपनी पत्नी को घर बुलवाया, जिसके बाद पेट में जलन पड़ने की शिकायत की। तबीयत बिगड़ने पर क्षेत्र के एक झोलाछाप को बुलाकर इलाज कराया गया। इंजेक्शन लगते ही चंद मिनटों में उसकी मौत हो गई। पत्नी ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घरवालों से बातचीत कर कार्रवाई की जा रही है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की छानबीन की जा रही है। 

सड़क हादसे में दो गंभीर घायल 
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौराकलां निवासी 28 वर्षीय सत्यप्रकाश मंगलवार दोपहर को बाइक से ट्रैक्टर का सामान खरीदने के लिए पीलीभीत आ रहे थे। उनके साथ गांव का ही पवन कुमार भी था। पूरनपुर रोड पर खाग सराय के पास मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें