फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
knife - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन पहले चाकू मारकर किया था घायल
विज्ञापन

दो दिन इलाज के बाद घर पहुंचनेे पर दम तोड़ा
अवैध संबंधों के शक में एक महिला को उसके पति ने मायके में चाकू मारकर घायल कर दिया। दो दिन इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर हजारा पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के राघवपुरी की चालीस वर्षीय हरवंश कौर का पति छिंदर सिंह उनके किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंधों का शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। चार दिन पहले भी कहासुनी के बाद छिंदर सिंह नेे हरवंश कौर की पिटाई कर दी थी। इसके बाद हरवंश कौर अपने मायके टाटरगंज आकर रहने लगी थीं। रविवार शाम जब वह घर पर खाना बना रही थीं। इसी बीच उनका पति छिंदर सिंह घर में घुस आया और उन्हें चाकू से बुरी तरह घायल कर भाग गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम को घरवाले महिला हरवंश कौर की अस्पताल से छुट्टी कराके घर ले गए। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। हरवंश कौर के भाई रचपाल सिंह ने छिंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरवंश कौर के चार बच्चे उन्नीस वर्षीय अमरीक सिंह, सत्रह वर्षीय बलजीत सिंह, सोलह वर्षीय अमनदीप कौर और तेरह वर्षीय धर्मवीर सिंह हैं। हजारा एसओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में पति ने चाकू मारकर महिला की हत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें