फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Tue, 09 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह 10.30 बजे बीसलपुर से पीलीभीत जा रही पैसेंजर गाड़ी के सामने इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी 35 वर्षीय राजेश पाठक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी और शव उठाकर भोपतपुर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने थाना बरखेड़ा पुलिस को घटना का मेमो भेजा। उधर सूचना मिलने पर मृतक के घर वाले भी भोपतपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। बरखेड़ा पुलिस ने घटना बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र का होने की बात कहते हुए स्टेशन पर नहीं पहुंची। उधर बीसलपुर पुलिस ने बरखेड़ा में मेमो जाने के कारण कार्रवाई से इंकार कर दिया। दोनों थानों के बीच उपजे विवाद में करीब तीन घंटे शव रेलवे स्टेशन पर पड़ा रहा। इसी बीच किसी ने एसपी को सेलफोन पर कॉल कर कार्रवाई न करने का आरोप बरखेड़ा पुलिस पर लगाया। जिस पर एसपी जेके शाही ने बरखेड़ा एसओ से नाराजगी जताई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के आदेश दिए। इस पर बरखेड़ा पुलिस हरकत में आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर हादसे के बाद मृतक के घर वालों में कोहराम मच गया है। एसपी जेके शाही ने बताया कि घटना किसी भी थाना क्षेत्र की हो। अगर एक दूसरे थाना क्षेत्र के सीमा पर कोई ऐसा मामला होता है तो जिस थाने को सूचना मिले उस थाने की पुलिस को पोस्टमार्टम आदि कराने की कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें