फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर मेें चोर घुसे, पुलिस पहुंची

Sun, 07 Feb 2016 11:28 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की राजा बाग कॉलोनी के एक बंद घर में चोर घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई नहीं मिला जबकि मोहल्लेवालों का कहना है कि आहट होने पर चोर मेस्टन क्लब की ओर से कूद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित मेस्टन क्लब के निकट शिक्षक पातीराम गंगवार का घर है जो कुछ दिनों सें बंद है। शनिवार रात करीब 10 बजे पड़ोस के लोगों को घर में आहट सुनाई दी। जाकर देखा तो बाहर से ताला लगा हुआ था। बंद घर के अंदर आहट होने पर लोगों ने चोर होने की आशंका पर पुलिस को फोन कर दिया। कुछ देर में सुनगढ़ी थाने के एसएसआई ओमहरि वाजपेई फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने पड़ोस की छत से बंद घर का निरीक्षण किया लेकिन कोई नहीं मिला। इस पर पुलिस लौट गई। वहीं मोहल्ले वालों का कहना है कि शोर शराबा होने पर चोर पड़ोस में स्थित मेस्टन क्लब की छत से होकर भाग गए। इसे लेकर मोहल्ले में काफी देर तक हो हल्ला होता रहा। सुनगढ़ी थाना प्रभारी अतुल प्रधान ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी लेकिन घर पूरी तरह सुरक्षित हैं। कहीं कोई चोर या बदमाश नहीं थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें