तेज रफ्तार कार ने मुख्य मार्ग पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में हवा टंकी, इंजन और एक खोखेे को तोड़ते हुए नाले में जा घुसी। दुर्घटना में मामूली रूप से चोटिल हुए कार सवार मौके से भाग निकले। हादसे से दुकानदारों का हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। हादसा शनिवार की रात करीब दो बजे हुआ। उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के कस्बा सितारगंज निवासी सन्नी अरोरा कार से बीसलपुर से पीलीभीत की ओर जा रही थीं। कब्रिस्तान के पास अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार ने जामा मस्जिद निवासी नत्थू बख्श के हवा डालने वाले टैंक और इंजन में पहले टक्कर मारी। बाद में उनके ही खोखेेको रौंदती हुई कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के समीप बनी नाली में जा घुसी। दुर्घटना में दुकानदार का हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। कार सवारों को मामूली चोटें आईं हैं।
नीलगाय से टकराई बाइक होमगार्ड सहित दो घायल
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र में ललौरीखेड़ा के पास बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में खमरिया निवासी होमगार्ड संजीव और बरेली के नवाबगंज के मोहल्ला काहरान निवासी सुनील घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड संजीव कोतवाली में तैनात था। वह ड्यूटी के लिए बाइक से शहर आ रहा था।