फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधबने मकान मेें चल रहा था स्लाटर हाउस

Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में छापा मारकर पुलिस ने गोवंशीय पशु का वध होते पकड़ लिया। पुलिस को देख वध कर रहे तीन लोग भाग गए। मौके पर कटे हुए गोवंशीय पशु का मांस, तीन जिंदा पशु और पशुओं को वध करने के उपकरण बरामद हुए। नगर चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने बताया कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में तालाब के समीप अधबने मकान में गोवंशीय पशुओं का वध किए जाने की सूचना मिली। उन्होंने टीम के साथ छापा मारा तो पुलिस को देखकर शेरपुरकलां निवासी एजाज और उसके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने एजाज समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवंशीय पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मृत पशु के मांस का परीक्षण करवाकर नष्ट करवा दिया गया। जिंदा पशुओं को गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें