फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी बात से नाराज ये जूनियर ‘वीरू’ चढ़ गया टावर पर

Fri, 03 Feb 2017 10:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा लड़का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छोटी सी बात पर नाराज होकर छोटा भाई शोले फिल्म का ‘वीरू’ बनकर कई फिट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। मनाते-मनाते पुलिस थक गई आखिर बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को नीचे उतारा जा सका। मामला यूपी के इटावा जिले का है। बसरेहर थाना क्षेत्र के कृपालपुर में दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। बडे़ भाई की पिटाई से क्षुब्ध होकर छोटा भाई हाईटेंशन टावर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक गांव वाले परेशान रहे। पुलिस ने बडे़ भाई के खिलाफ कार्रवाई की बात मानी तब वह नीचे उतरा। पुलिस दोनों को थाने ले गई। 
विज्ञापन


बाल न कटवाने की जिद पर पीट दिया था
ग्राम कृपालपुर निवासी अमर सिंह के बड़े पुत्र सत्यम ने छोटे भाई सोनू के बाल न कटवाने की जिद पर उसे पीट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर सोनू शुक्रवार दोपहर दो बजे गांव के पास ही लगे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।  परिवार व गांव के लोगों ने सोनू से नीचे उतरने के लिए कई बार कहा लेकिन उसने एक नहीं सुनी। तीन बजे के करीब 100 नंबर की गाड़ी रुटीन चेकिंग पर निकली तो घटना पुलिस के संज्ञान में आई। पांच बजे के करीब पुलिस ने सोनू के भाई सत्यम को पकड़ा और थाने ले जाने की बात कही। तब कहीं जाकर सोनू टावर से नीचे उतरा। सोनू का पुलिस ने मेडिकल कराया और दोनों भाइयों को बसरेहर थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें