शेरपुरकलां के एक घर में अवैध स्लाटर हाउस चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर वध किया गया पशु पकड़ लिया। पुलिस को देख पशु वध कर रहे तीनों लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से करीब दो क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस, पशुओं को वध करने वाले औजार और दो गोवंशीय पशुओं की खालें बरामद की है। पुलिस ने शेरपुरकलां निवासी अनीस और उसके दो साथियों के खिलाफ गोवंशीय पशु वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर भुवनेश गौतम ने बताया कि शेरपुरकलां में गोवंशीय पशु वध की सूचना पर एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने गांव निवासी अनीस के घर छापा मारकर गोवंशीय पशुओं का वध होता पकड़ लिया। पुलिस आने की भनक पर वध कर रहा आरोपी अनीस और उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए। मौके पर गोवंशीय पशु का करीब दो क्विंटल मांस, वध के उपकरण, गोवंशीय दो खालें बरामद की गई। अनीस और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मांस का परीक्षण करवाकर नष्ट करवा दिया गया। उधर, मांस का परीक्षण कराने पशु चिकित्सालय पहुंची पुलिस को रविवार का अवकाश होने को लेकर अस्पताल गेट पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि चिकित्सक ने अस्वस्थ्य होने को लेकर देर होने की जानकारी दी।
32 गोवंशीय पशु पकड़े, तस्कर फरा
जहानाबाद। रविवार सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि पीलीभीत की ओर से गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक अमरिया की तरफ जा रहा है। इस पर एसआई अरविंद आचार्य पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंचे और ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद तस्कर सरदार नगर के पास ट्रक छोड़कर भाग निकले। आसपास के इलाके में तलाश करने के बाद भी पुलिस तस्करों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि ट्रक से 30 जिंदा, दो मृत गोवंशीय पशु बरामद हुए। जो देवीपुरा गोशाला भेज दिए गए है। ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।