फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से बरामद हुए छह गोवंशीय पशु, तस्कर भागे

Mon, 19 Jun 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप में लादकर तस्करी के लिए उत्तराखंड ले जाए जा रहे छह गोवंशीय पशु पुलिस ने बरामद किए। जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। बरामद पशुओं को गोशाला भेज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार सुबह करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि पीलीभीत से उत्तराखंड की ओर आ रही पिकअप में गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने उलैतापुर गांव के पास घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने पीलीभीत की ओर से आ रही पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन पिकअप चालक ने गाड़ी मोड़कर कच्चे में उतार दी और कुछ दूरी पर छोड़कर भाग निकले। पीछा करते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें छह गोवंशीय पशु बरामद हुए। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि अंधेरा होने के कारण तस्कर हत्थे नहीं चढ़ सके। बरामद पशुओं को देवीपुरा गोशाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें