फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिंह हत्याकांड: पिता ने पोस्टमार्टम पर उठाए सवाल

Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित मानसिंह हत्याकांड में परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक पर गलत रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया है। इसके पीछे कारण सत्ता के एक नेता का दबाव बताया गया है। आईजी को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। आईजी को भेजे शिकायती पत्र में गजरौला थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी रामसहाय ने बताया कि उनका पुत्र मानसिंह 28 अक्तूबर को बिठौराकलां गांव में मेला देखने गया था। तीन दिन बाद उसका शव मिला। इस पर पुलिस ने पहले से दर्ज गुमशुदगी के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस हत्यारों को तलाशने के बजाय बहाना कर टालमटोल कर रही है। कई बार एसपी से मिलकर मेला कमेटी के लोगों के नाम दिए, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि एक सपा नेता के दबाव में पहले पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने गलत रिपोर्ट तैयार की। पिता रामसहाय का कहना है कि शव पर चोटों व एसिड फेंके जाने के निशान थे। गुप्तांग पर भी चोटें थी। फिर भी पोस्टमार्टम के दौरान विसरा रखा गया। अब पुलिस सपा नेता के दबाव में हे। इसीलिए अब तक पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें