फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और शिकारी दबोचा दूसरे का कोर्ट में समर्पण

Tue, 27 Jan 2015 11:57 PM IST
पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघ की हत्या मामले में वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा धर पकड़ अभियान जारी है। इस मामले में वांछित चल रहे एक अन्य युवक को वनकर्मियों ने सोमवार को हरीपुर रेंज के धनाराघाट मार्ग पर शिकार की तलाश में घूमते समय पकड़ने का दावा किया है। वनकर्मियों ने उसके कब्जे से एक खाबर (जाल)भी बरामद होने की बात कही है। उधर, बाघ की ही हत्या मामले में फरार चल रहे एक अन्य शिकारी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसी के साथ बाघ हत्या के मामले में जेल जाने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
विज्ञापन


वनकर्मियों ने बताया कि गश्त के दौरान हरीपुर रेंज के स्टाफ को कुछ शिकारियों के घूमने की सूचना पर गश्ती टीम ने उसकी तलाश शुरू की। इस पर धनाराघाट मार्ग पर उन्हें कुछ लोग दिखे। टीम के घेरने पर तीन भाग गए जबकि एक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास एक जाल बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामलाल पुत्र मोहनलाल निवासी मिलिट्री फार्म सिंघाई संपूर्णानगर खीरी बताया, जबकि उसके फरार साथी हजारा क्षेत्र के ग्राम नहरोसा निवासी रिजवान, मुस्ताक और मुख्त्यार हैं। श्यामलाल के खिलाफ केस काटकर जेल भेज दिया गया है। उधर, बाघ की हत्या मामले में फरार चल रहे मैनाकोट के राकेश कुमार ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया शिकारी श्यामलाल और कोर्ट में हाजिर हुआ राकेश कुमार बाघ की हत्या के मामले में भी वांछित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें