फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बाद भी एसएचओ नहीं बता सके पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में उजगार हुई जहानाबाद पुलिस की लापरवाही  
विज्ञापन

नवविवाहिता मोनिका देवी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत  
अफसर भले महिला अपराध को लेकर गंभीरता बरतने के दावे कर रहे हो, लेकिन मातहतों पर इसका कोई असर नहीं है। दहेज हत्या जैसे संगीन अपराध में जहानाबाद एसएचओ रविंद्र वर्मा खासा लापरवाह है। नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के 72 घंटे बाद भी एसएचओ को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी नहीं थी।  
विज्ञापन

सूरजपुर शिवनगर गांव निवासी नवविवाहिता मोनिका देवी पत्नी गुड्डू की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह मायके वाले ससुराल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पिता बिलसंडा के पगार गांव निवासी रामकुमार की तहरीर पर पति समेत तीन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शव का पोस्टमार्टम उसी दिन कराया गया। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी थाना पुलिस नहीं  कर सकी है। ऐेसे में विवाहिता की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसएचओ जहानाबाद रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पढ़ नहीं सके हैं। इसलिए उनको उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पीएम रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास चले जाने की बात कहकर खुद की लापरवाही को छिपा गए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें