प्रेमी के संग भागकर आई दिल्ली की युवती ने पुलिस के साथ जाने से इंकार कर दिया है।
कस्बे का एक युवक पिछले कई माह से दिल्ली के थाना मंडका क्षेत्र की बाबा हरिदास कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रहता था। इस बीच युवक के मकान मालकिन से संबंध हो गए थे। वह युवक 22 अगस्त को मकान मालकिन को अपने साथ लिवा लाया। मकान मालिक ने दिल्ली के थाना मंडका में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस के साथ नगर के मोहल्ला घस्सूगंज के एक घर में छापा मारकर उस विवाहिता को बरामद कर लिया। विवाहिता ने कहा कि वह अपने पति के घर नहीं जाना चाहती है और वह बिलसंडा में ही अपने प्रेमी के संग रहेगी। दिल्ली पुलिस विवाहिता के बयान दर्ज कर वापस लौट गई है।