फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट में दो पक्ष भिड़े, मारपीट

Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो एकड़ जमीन के बंटवारे के मुकदमे में लेखपाल दोनों पक्षों का हिस्सा कायम करने को कुरा बना रहा था। एसडीएम सदर कोर्ट में दोपहर दो बजे दोनों पक्ष आपस में लड़ गए। जमकर मारपीट हुई। कोर्ट में रखा कांच का गिलास भी तोड़कर दूसरे पक्ष को मारा गया। 15 मिनट तक कोर्ट में मारपीट और गालीगलौज से अदालती कामकाज प्रभावित रहा। शहर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर की अदालत में मोहम्मद अहमद आदि बनाम मोहम्मद रेहान आदि धारा 176 जेडए एलआरएक्ट का मामला चल रहा है। इसमें खकरा नदी के किनारे की दो एकड़ जमीन का बंटवारा होना है। दोपहर करीब दो बजे लेखपाल दोनों पक्षों का हिस्सा कायम करने के लिए लिखापढ़ी कर रहा था। कानूनी भाषा में कहें तो लेखपाल कुरा बना रहा था। दोनों पक्षों के अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा और अमानउल्ला खां भी कोर्ट में थे। इसी बीच दोनों पक्ष आपस में लडने लगे। देखते ही देखते फिल्मी स्टाइल में मारपीट हुई। लात घूसे चले। कोर्ट में रखा कांच का गिलास भी तोड़कर एक पक्ष ने दूसरे को मारा।  गाली गलौज भी हुई। इससे अदालती कामकाज ठप हो गया। वादकारी क्या अधिवक्ता भी जान बचाने को भागे। ट्रेजरी के आगे मौजूद तीन-चार पुलिसकर्मी शोर सुनकर दौड़े तब जाकर मामला नियंत्रित हुआ। इस बीच फोन कर पुलिस बुलाई गई। पुलिस एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के चार लोगों को पकड़ लाई। शहर कोतवाली की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज दुर्गा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के चंदा, मोहम्मद उमर, मोहम्मद जमा, रेहान, शब्बू, शाहिद और सादाब को धारा 151 सीआरपीसी के तहत शांति भंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें