फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से दो महिलाओं समेत चार झुलसे

Thu, 13 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से दो महिलाओं समेत चार झुलसे - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
रेगुलेटर में लगी आग से सिलेंडर फट गया। हादसे की वजह से घर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से महिला सहित चार लोग झुलस गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

हादसा गांव उदरहा निवासी राजाराम के घर बुधवार शाम को हुआ। राजाराम ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवती, पुत्री छोटी, रिश्तेदार रामखिलावन की पत्नी नीकी देवी उनकी पुत्री शिल्पी देवी रसोईघर के समीप बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक बिजली चली गई। उनकी पत्नी सोमवती ने डिब्बी जलाने के लिए  माचिस जलाई। इससे आग सिलेंडर के रेगुलेटर में लग गई। जब तक उसपर काबू पाया जाता तब तक तेज धमाके से सिलेंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई। उसकी चपेट में उनकी पत्नी, पुत्री, रिश्तेदार रामखिलावन की पत्नी, पुत्री झुलस गई। एकत्र भीड़ ने रेत मिट्टी आदि डालकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। झुुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजाराम ने बताया कि आग से राशन सामग्री समेत 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें