फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने पिता पर कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Tue, 28 Mar 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की एक किशोरी ने अपने पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें सोते वक्त कमरे में आकर पिता पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह एक निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। 26 मार्च की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे पिता राजेश कुमार उसके कमरे में आया और सोते वक्त पीड़िता से अश्लील हरकत करने लगा। आंख खुलने पर पीड़िता ने शोर मचाया। जिस पर आसपास के कई लोग मौके पर जमा हुए। जिनको पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी दी। दो दिन बाद पुलिस को तहरीर देकर छात्रा ने सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि किशोरी से मिली तहरीर के आधार पर उसके पिता के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें