फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की अभद्रता पर सैनिक का हंगामा

Sun, 13 Mar 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/ बीसलपुर।
विज्ञापन
सैनिक का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारह पत्थर चौराहे की घटना, एसओ के समझाने पर हुए शांत
विज्ञापन

एक पुलिसकर्मी द्वारा बेवजह अभद्रता, हाथापाई किए जाने से क्षुब्ध शाहजहांपुर के एक सैनिक ने शनिवार रात 8:30 बजे बारह पत्थर चौराहे पर काफी हंगामा किया। एसओ के काफी समझाने पर सैनिक शांत हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेलनगर में रहने वाला एक सैनिक शनिवार को रात 8:30 बजे बाइक से बरखेड़ा की ओर से आ रहा था। शाहजहांपुर में तैनात यह सैनिक सादी वर्दी में था। नगर के बारह पत्थर चौराहे पर कोतवाली पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रही थी। एक पुलिस कर्मी ने सैनिक को रुकने का इशारा किया। बाइक रोकने में देर होने पर पुलिसकर्मी ने सैनिक से अभद्र व्यवहार कर दिया। विरोध करने पर पुलिस कर्मी सैनिक से गाली गलौज करने लगा और हाथापाई शुरू कर दी। इस पर तभी सैनिक के सब्र का बांध टूट गया। सैनिक ने अपना परिचय देते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया, तभी हाथापाई करने वाले पुलिसकर्मी के होश फाख्ता हो गए। सैनिक द्वारा हंगामा करते देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सैनिक ने कह दिया कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस और सेना के उच्चाधिकारियों से करेगा। स्थिति बिगड़ते देख एसओ केपी सिंह ने दोषी पुलिस कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर सैनिक को बमुश्किल शांत कराया। उसके बाद सैनिक अपने घर चला गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें