फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खींचने पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

Tue, 17 Mar 2015 12:06 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही के हाथ पकड़ कर खींचने से बाइक पर पीछे बैठी थाना सुनगढ़ी के गांव पिपरा निवासी 65 वर्षीय ज्ञानो देवी गिरकर घायल हो गईं। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे घर वाले जिला अस्पताल पहुंच गए और पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले की लीपापोती में जुटी रही। उधर एएसपी ने जिला अस्पताल पहुंकर मृतका के घरवालों से बातचीत की।
विज्ञापन


गांव पिपरा निवासी रामकुमार ने बताया कि वह अपनी 65 वर्षीय मां ज्ञानोदेवी को बाइक पर बैठाकर पूरनपुर की ओर जा रहा था। जरा पुलिस चौकी के सामने असम हाइवे पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। रामकुमार ने बताया कि जब वह बाइक लेकर वहां पहुंचा तो एक सिपाही ने डंडा बाइक के सामने कर रोकने का इशारा किया।

वह बाइक रोकता कि इससे पहले सिपाही ने मां ज्ञानोदेवी का हाथ पकड़कर खींच लिया, जिससे वह हाइवे पर गिर पड़ी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। मौत होने की जानकारी मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते घर वाले जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


गुस्साए घर वालों पुलिस पर मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगों ने किसी तरह से उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। महिला की मौत के बाद पुलिस अब मामले में लीपापोती करने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने बताया कि महिला बाइक चालक के अचानक तेज ब्रेक लेने पर गिरकर घायल हुई। उसे पुलिस ने जिजा अस्पताल भिजवाया था।
घर वालों को मनाती रही पुलिस
सिपाही के खींचने से गिरी महिला की मौत होने की खबर पर एएसपी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह व जरा पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण अवतार शुक्ला सहित कई लोग जिला अस्पताल पहुंचे। घर वालों से बातचीत की। इस दौरान पुलिस महिला के घर वालों को समझा-बुझाकर मनाती रही। मान मनौव्वल का यह क्रम करीब एक घंटे तक चलता रहा, लेकिन बात न बनने पर अधिकारी मौके से चले गए।
00    
इंस्पेक्टर ने जानकारी दी है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। सिपाही ने रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने बाइक की रफ्तार तेज की। चेकिंग स्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर चालक के अचानक ब्रेक लेने पर महिला गिरकर घायल हुई है। सीओ सिटी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें