फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जलाई गई थी

Mon, 16 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। संदिग्ध दशा में घर के भीतर शनिवार की रात जलने से हुई रक्सराई गांव की विवाहिता रेनू की मौत को मायकेवालों ने दहेज हत्या बताया है। पिता ने सोमवार को इसकी तहरीर सरायअकिल कोतवाली में दी। इसमें सास, चचेरी सास समेत चार लोगों पर आरोप लगाया गया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के रक्सराई गांव की रहने वाली रेनू की शादी अप्रैल 2012 में गांव के ही नवनीत पुत्र मनोज कुमार मिश्र के साथ की गई थी। रेनू के पिता की मानें तो शादी के बाद से ही ससुर, सास, पति और उसकी ससुराल के अन्य लोग उससे 2 लाख रुपये मायके से मांगकर लाने का दबाव बनाते रहे हैं। इसके लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। उसने बताया कि कई बार खुद उसने बेटी की ससुराल जाकर समझाने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालवालों की प्रताड़ना बंद नहीं हुई।

आरोप है कि दहेज में यही दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं किए जाने पर शनिवार की रात सास, चचेरी सास आदि ने रेनू की बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार और घर से धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। गंभीररूप से झुलसी बेटी को इलाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसकी कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई। रेनू के पिता उमेश कुमार ने सोमवार को इसकी तहरीर सरायअकिल पुलिस को दी। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें