फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से लूटी रिवाल्वर  और बाइक बरामद

Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।
विज्ञापन
खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- घटना को अंतर्राज्यीय गैंग ने दिया अंजाम, एक पकड़ा
विज्ञापन

- गैंग के फरार तीन सदस्यों की तलाश में जुटी पुुलिस
 थाना सिंधौली क्षेत्र में सर्राफ से लूटी गई रिवाल्वर और बाइक के मामले में शनिवार को क्राइम ब्रांच और सिंधौली पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। घटना करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी गई रिवाल्वर और बाइक बरामद हो गई है। गैंग के फरार तीन सदस्यों को तलाश किया जा रहा है। 
एसपी कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण राजेश भारतीय ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी मलखान सिंह सिंधौली में सराफा की दुकान चलाते हैं। बीती 10 जून को मलखान सिंह अपने कारीगर राजपाल के साथ बाइक से दुकान जा रहे थे, तभी सिंधौली क्षेत्र में गांव काजीपुर के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर 70 हजार नगदी, लाइसेंसी रिवाल्वर और बाइक लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई भी की थी। इस मामले में थाना सिंधौली में मुकदमा पंजीकृत करके एसपी डॉ. मनोज कुमार ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने जनपद बरेली, पीलीभीत और उत्तराखंड के अपराधियों की गहनता से निगरानी शुरू की। इसी क्रम में 22 जुलाई को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सराफा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। क्राइम ब्रांच से सिंधौली पुलिस के साथ मौके पर घेराबंदी करके एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। बदमाश के पास से लूटी गई रिवाल्वर और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव छुलकरी ढकिया निवासी सद्दाम पुत्र मकसूद है। उसने फरार अपने साथियों के बारे में भी बताया। उसने बताया कि घटना के दौरान बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव बुझिया निवासी हरिनंदन उर्फ दिनेश पुत्र बाबूराम के अलावा पीलीभीत के थाना न्यूरिया के गांव विथरा निवासी श्याम सिंह पुत्र बाबूराम और बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी सुमित पुत्र रमेश कश्यप शामिल थे। उसने बताया कि उसके गैंग ने थाना खुटार क्षेत्र में जनपद रामपुर के थाना विलासपुर क्षेत्र और उत्तराखंड में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रही खुलासा करने वाली टीम 
इंस्पेक्टर सिंधौली यतेंद्र बाबू भारद्वाज, क्राइम ब्रांच प्रभारी हिमांशु निगम, एसआई रूप नारायण, एचसीपी हरेंद्र सिंह, कांस्टेबिल अनिकल प्रेमी, महावीर, मनोज कुमार, मोहित शर्मा आदि शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें