फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी से बैंक कर्मियों ने की अभद्रता, शिकायत

Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से चेकबुक लेने को बैंक के चक्कर लगा रहे रिटायर्ड फौजी से बैंक कर्मियों ने अभद्रता की। इससे आहत फौजी ने मामले की शिकायत एलडीएम एवं अन्य अधिकारियों से की है। मोहल्ला सरायखाम निवासी फरीदउद्दीन ने एलडीएम से की शिकायत में कहा है कि उनका शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य ब्रांच में लगभग 35 वर्ष से बचत खाता चल रहा है। करीब तीन माह पूर्व चेकबुक लेने बैंक गए लेकिन स्टाफ ने उन्हें टरका दिया। तीन माह से लगाकर चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें चेकबुक जारी नहीं की गई। आरोप है कि 17 फरवरी को बेटे के साथ बैंक पहुंचने पर बैंक कर्मचारी आशुतोष ने अन्य सहयोगियों के साथ पहले उससे अभद्रता की और बाद में हाथापाई कर बैंक से बाहर निकाल दिया। इसको लेकर बैंक में काफी देर हंगामा होता रहा। रिटायर फौजी ने मामले की शिकायत एलडीएम एवं अन्य उच्चाधिकारियों से की है। इस बावत जानकारी करने पर एलडीएम मनोहर सिंह जनपांगी ने बताया कि रिटायर फौजी की शिकायत मिली है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है। फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें