फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म 

Sun, 07 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसे दबंग ने महिला से चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के पति ने आरोपी को पकडने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मारपीट कर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब तीन बजे गांव का रहने वाला जग्गा सिंह दीवार फांदकर घर में घुस आया। इसके बाद महिला के कमरे में आकर उसको दबोच लिया। आरोप है कि चाकू बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर दूसरे कमरे में सो रहे उसके पति आ गए और आरोपी को पकडने की कोशिश की। इस पर आरोपी पति से मारपीट कर भाग निकला। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जग्गा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें