फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय मासूम से फेरी वाले ने किया दुराचार

Sat, 11 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी एक आठ वर्षीय बालिका शाम को कुछ सामान लेने निकली थी। इस दौरान उधर से गुजरे एक फेरी वाले ने बच्ची को कुछ देने के बहाने पास बुला लिया और पास के एक पुराने खंडहर में ले जाकर दुराचार किया। घटना के बाद फेरीवाला फरार हो गया। बच्ची ने घर पहुंचकर मां बाप को घटना की जानकारी दी जिस पर वह बच्ची को लेकर चौकी पहुंचे। इस बीच घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग चौकी पहुंच गए। पुलिस द्वारा मामले को हल्के में लेने पर लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने के कारण तनाव बढ़ता जा रहा है। स्थिति बिगड़ते देख सीओ ब्रजवीर सिंह व एसओ राजेंद्र सिंह फोर्स के साथ चौकी पर पहुंच गए। कस्बा पहुंचकर एसओ ने बच्ची और उसके माता पिता से बात की और दोनों को थाने ले आए। थाने में बच्ची से पुन: बातचीत के बाद एसओ कुछ और फोर्स लेकर दुबारा चौकी क्षेत्र पहुंचे हैं। उन्होंने बताया बच्ची के पिता की ओर से फेरी लगाने वाले तफज्जल के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें