फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट

Sun, 11 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्रखेड़ा निवासी बांकेलाल ने बताया कि वह गांव मोहम्मदपुर भजा के उप डाकघर में उप डाकपाल के पद पर तैनात हैं। वह 31 दिसंबर को ड्यूटी करने के बाद अपराह्न 4.30 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव मोहम्मदपुर भजा के एक युवक ने उन्हें रोककर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह युवक ने उनसे रोजाना रोककर धमकी देने लगा। उन्होंने कोतवाली में युवक के विरुद्ध तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी कुशल पाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में आरोपी के मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें