फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन जुलूस में दो पक्ष भिड़े

Sun, 29 Nov 2015 11:15 PM IST
ghunghacai
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में शक्ति प्रदर्शन कर जुलूस निकालने पर दो प्रत्याशी पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनमे भगदड़ मच गई। पुलिस ने बगैर अनुमति के जुलूस निकालने पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह समेत 20 लोगों को नामजद कर 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन कराकर गांव पहुंचे एक प्रत्याशी के परिवार वालों और उनके समर्थकों ने शनिवार की शाम को शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाला। जुलूस के दूसरे प्रत्याशी के घर के सामने पहुंचते ही जुलूस में शामिल लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर दोनों प्रत्याशी पक्ष आमने-सामने आ गए।
विवाद की सूचना पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह, चौकी इंचार्ज आरबी सिंह, बलरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भोला सिंह टीम के साथ मौके पर आ धमके। इस पर उनमे भगदड़ मच गई। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि बगैर अनुमति के जुलूस निकालने पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ध्रुव, उनके भाई राहुल सिंह सहित बीस लोगों को नामजद कर पचास अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर जुलूस में शामिल कुछ लोगों को पहले ही मुचलका पाबंद किया गया था। अब उक्त लोगों की मुचलका पाबंद की धनराशि जब्त कराने को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें