फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं

Sun, 08 Mar 2015 10:23 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना बरखेड़ा के गांव काजरबोझी निवासी होमगार्ड बांकेलाल के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इससे पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। अब पुलिस पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत करने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

होमगार्ड बांकेलाल का शव रिपोर्टिंग पुलिस चौकी करोड़ के गांव काजरबोझ के पास कीचड़ और पानी भरे चकरोड में पड़ा मिला था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई थी। वहीं पुलिस नशे की हालत में गिरकर मौत होने की आशंका जता रही है। एसपी जेके शाही ने बताया कि होमगार्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने की वजह दम घुटना बताई गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उसका दम कैसे घुटा?
उनका कहना है कि कीचड़ व पानी में गिरने से यदि उसकी मौत हुई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होमगार्ड के पेट में पानी आदि मिलने का जिक्र होना चाहिए, लेकिन कोई जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में एसओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत कर स्थिति को साफ कर आगे की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

000
पत्नी ने चार के खिलाफ दी हत्या की तहरीर
होमगार्ड बांकेलाल की मौत के मामले में उसकी पत्नी हरदेई ने चार लोगों के  खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। रविवार को पुलिस ने मृतक के  समधी रामबल्लभ और रामबल्लभ की पत्नी हीराकली, साले ग्राम बुहिता निवासी नत्थूलाल, मृतक के दामाद प्रदीप कुमार व उसके भाई रीतराम व समधी की बहन मयका देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें