फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे संग लापता दंपति को लेकर पुलिस लापरवाह

Thu, 13 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
 मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए दंपति के बेटे समेत लापता होने के बाद परिवार वाले भले ही चिंतित होकर पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा जता रहे हो, लेकिन पुलिस महकमा इसको लेकर अब तक संजीदा नहीं हो सका है। थाना स्तर से लेकर अफसरों तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। जिससे दंपति की तलाश में मदद मिल सके। बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा गिरिराज सिंह का बेटा सौरभ, अपनी पत्नी छाया और दो साल के बेटे अंश के साथ एक जुलाई की शाम मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। उसकी पांच जुलाई को वापसी होनी थी। चार जुलाई की शाम को उसने अपने भाई विनय से आखिरी बार बातचीत की। इसके बाद से उससे परिवार का कोई संपर्क नहीं हो सका है। सौरभ का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ है। जम्मू में तलाशने गए ससुरालियों को भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इधर, पिता ने सुनगढ़ी थाने में सूचना दी। पुलिस के स्तर से सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की जा सकी है। अब तक न तो लापता लोगों से जुड़ा कोई बायोडाटा तैयार कर जम्मू पुलिस को भेजा जा सका है, न ही सर्विलांस स्तर से कोई सटीक जानकारी पुलिसकर्मी जुटा सके है। सर्विलांस की मदद लेकर सुरागरसी की बात तो की जा रही है, लेकिन सौरभ का मोबाइल किस दिन और किस स्थान पर स्विच ऑफ हुआ। इसका भी जवाब थाना पुलिस से लेकर अफसरों के पास नहीं है। सुनगढ़ी एएसपी रोहित मिश्रा का कहना है कि मामले में प्रगति को लेकर थाना पुलिस से जानकारी कराई जाएगी। सर्विलांस से मिली जानकारी का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें