रविवार को फायरिंग रेंज में पुलिसकर्मियों ने निशाना साधा। प्रतिसार निरीक्षक महावीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान सहित तीन दरोगाओं, चार मुख्य आरक्षी और 32 सिपाही निशानेबाजी में शामिल हुए। सुबह 10 बजे से शुरू हुई फायरिंग में थ्रीनॉटथ्री, इंस्सास, कारबाइन, पिस्टल आदि से निशाने लगवाए गए, लेकिन कई सिपाही अपने टारगेट को भेद नहीं सके, जिस पर आरआई ने उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई और फायरिंग करने के तौर तरीके भी समझाए। शाम करीब चार बजे तक चली फायरिंग से फायरिंग रेंज गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा।