जटपुरा में किसान के घर में घुसकर पिता-पुत्र की पिटाई कर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस आरोपियों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई नहीं कर सकी। पुलिस ने घटना को लेकर मात्र एनसीआर दर्ज की है।
गांव जटपुरा निवासी इंदर सिंह के घर मंगलवार की रात घुसे बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी पत्नी सुखविंदर कौर को कब्जे में लेकर उसके पुत्र और पति के बारे में जानकारी की थी। शोर-शराबा पर बदमाशों ने घर के आंगन में सो रहे उसके पुत्र अंग्रेज सिंह को तमंचे के बल पर कब्जे में लेकर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया था। भारी शोर-शराबा पर घर के बाहर सो रहे इंदर सिंह जब शोर करते हुए घर में घुसे तब बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर उनको भी लहूलुहान कर दिया था। भारी शोर-शराबा पर बदमाश लूटपाट नहीं कर सके थे। घटना की तहरीर इंदर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने इंदर सिंह की ओर से अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मात्र एनसीआर दर्ज की थी। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।