जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद आत्महत्या को प्रेरित करने के आरोपी मृतका की पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया है।
एसआई जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि वर्ष 2014 में मोहल्ला बमनपुरी निवासी लाल बहादुर के 28 वर्षीय पुत्र सपन कुमार की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। इस पर मृतक युवक के पिता लालबहादुर ने मृतक की पत्नी आशा, मृतक के ससुर पीलीभीत के गनेशपुर निवासी दीनानाथ और सास विंदो देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर मृतक का विसरा सुरक्षित किया गया था। विसरा परीक्षण रिपोर्ट में जहर से सपन की मौत होना स्पष्ट हुआ। इस पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर रविवार को मृतक की पत्नी आशा और ससुर दीनानाथ को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।