खेलने के लिए घर से बाहर निकला थाना अमरिया के गांव कैचूटांडा निवासी मोहम्मद तसलीम का 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अफराज रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। वह शहर की के एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। घरवालों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसका कोई पता-नहीं चल सका। पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
गांव कैचूटांडा निवासी मोहम्मद तसलीम ने बताया कि वह परिवार समेत शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। उनका पुत्र मोहम्मद अफराज बेनहर स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। 26 जनवरी की शाम करीब पांच बजे वह घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परेशान घरवालों ने उसे कई स्थानों पर ढूंढा, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल सका। शहर कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि पिता की ओर से छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।