फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटककर पहुंचे बालक को ग्रामीण ने दिया सहारा

Wed, 27 Jan 2016 11:15 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी रूप से कमजोर एक 12 वर्षीय बालक भटकते हुए थाना जहानाबाद के गांव लालपुर निवासी मंगलसेन के घर पहुंचा। बालक अपना नाम सुनील बता रहा है, लेकिन अपने माता-पिता और गांव का नाम नहीं बता पा रहा है। मंगलसेन बालक को लेकर थाना जहानाबाद और एसपी दफ्तर पहुंचे और उसके माता पिता को बरामद कराने में मदद मांगी।
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी मंगलसेन ने बताया कि 21 जनवरी को एक 12 वर्षीय बालक भटकते हुए उनके घर पर पहुंचा और खाना मांगने लगा। दिमागी रूप से कमजोर दिखने पर उन्होंने उसका नाम और पता पूछा तो बालक ने अपना नाम सुनील बताया, जबकि वह अपने माता-पिता और गांव का नाम नहीं बता सका। उसकी जेब में दो फोटो मिले। जब उससे फोटो के बावत पूछा गया तो बताया कि फोटो उसके मम्मी और पापा के हैं। अगले दिन सुबह वह बालक को लेकर थाना जहानाबाद पहुंचे और उसके परिवार वालों को ढूंढने में मदद मांगी। पुलिस ने बालक को उन्हीं के ही सुपुर्द कर दिया है। बुधवार को वह बालक को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे और एसपी के न मिलने पर शिकायत जांच प्रकोष्ठ प्रभारी आनंद वर्मा से मिले और परिवार वालों की तलाश कराने की मांग की। फिलहाल बालक मंगलसेन के पास में ही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें